व्यापार, बाजार और सेवा क्षेत्रों में आएगी तेजी, लाखों को मिलेंगें अवसर-पारवानी

प्रदेश में 18-20 हजार करोड़ का कारोबार अनुमानित-कैट
रायपुर, 21 नवंबर। छत्तीसगढ़ आगामी विवाह सीजन में प्रदेश की अर्थव्यवस्था और घरेलू बाजार में एक बड़े कारोबारी उछाल का साक्षी बनने जा रहा है। 21 नवंबर से 15 दिसंबर 2026 तक चलने वाले विवाह सीजन में पूरे प्रदेश में लगभग 1.30 लाख से 1.50 लाख शादियां होने का अनुमान है, जिनसे करीब ?18,000 से 20,000 करोड़ का कारोबार होने की संभावना है। 15 दिसंबर के बाद मलमास प्रारंभ होने के कारण इस अवधि में विवाह एवं अन्य मांगलिक आयोजनों पर विराम लग जाएगा।
श्री परवानी ने बताया कि यह अनुमान व्यक्त करते हुए कहा कि विवाह सीजन छत्तीसगढ़ के व्यापार, उद्योग, सेवा क्षेत्र और स्थानीय बाजारों के लिए वर्ष के सबसे महत्वपूर्ण कारोबारी अवसरों में से एक है। शादियों से होने वाले कारोबार में वस्तुओं की बिक्री के साथ-साथ विभिन्न सेवाओं से प्राप्त होने वाला कारोबार भी शामिल है। कैट द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जारी आंकड़ों के अनुसार, 21 नवंबर से 15 दिसंबर 2026 तक देशभर में लगभग 52 लाख शादियां होने का अनुमान है, जिनसे करीब 7.50 लाख करोड़ का कारोबार होने की संभावना है। कैट की शोध इकाई अनुसंधान एवं व्यापार विकास सोसायटी द्वारा तैयार इस आकलन के लिए देश के 25 राज्यों के प्रमुख थोक एवं खुदरा बाजारों को शामिल करते हुए 300 से अधिक व्यापारिक नेताओं तथा 550 प्रमुख व्यापारिक संगठनों के साथ व्यापक विचार-विमर्श एवं राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण किया गया है।



