छत्तीसगढ़
स्कूटी सवार मां-बेटी की दर्दनाक मौत, ट्रक ने ठोका था

रायपुर। रविवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। तेलीबांधा वीआईपी चौक, पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही मां और बेटी ने दम तोड़ दिया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो पाई है।

