दीपावली मिलन में दिखा स्वदेशी संकल्प और संगठनात्मक एकजुटता का अभूतपूर्व उत्साह-कैट

रायपुर, 12 नवंबर। व्यापारिक संगठन अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, उपाध्यक्ष सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित भव्य दीपावली मिलन समारोह हर वर्ष की तरह इस वर्ष अभूतपूर्व उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कैट ने बताया कि समारोह में पूरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यापारी बंधुओं, उद्योगपतियों, जनप्रतिनिधियों, युवा एवं महिला उद्यमियों तथा गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। समारोह ने प्रदेश के व्यापारी समाज की एकजुटता, आपसी सौहार्द और कैटर की सशक्त संगठनात्मक भूमिका का शानदार परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कैट ने बताया कि इस अवसर पर सीएसआईडीसी (छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम) के चेयरमैन राजीव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, संगठन के संरक्षक आसुदामल वाधवानी, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, रामजी भाई पटेल, परविन्द्रर सिंह भाटिया, सलाहकार उत्तम गोलछा, भरत बजाज, जगदीश पटेल, मनमोहन अग्रवाल, संजय रावत, पवन वाधवा।
श्री पारवानी ने बताया कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और राष्ट्र के आर्थिक विकास में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। दीपावली का पर्व हमें नई ऊर्जा, सकारात्मकता और एकजुटता के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा देता है।
