इसराइल में प्रधानमंत्री चुनाव के लिए वोटिंग जारी, नेतन्याहू को कड़ी टक्कर दे रहे हैं पूर्व सेना अध्यक्ष

7 अक्तूबर 2023 के बाद इसराइल में पहली बार आम चुनाव हो रहे हैं.
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और इसराइली सेना के पूर्व प्रमुख गादी आइज़ेनकोट प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदार हैं.
मतदान केंद्र स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 7 बजे खुल गए हैं. योग्य मतदाता रात 10 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं.
शुक्रवार को जारी हुए चुनावी सर्वे के मुताबिक, बिन्यामिन नेतन्याहू और गादी आइज़ेनकोट के बीच कड़ी टक्कर है.
इसराइल की संसद, कनेसेट में 120 सीटें हैं. सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को कम से कम 61 सीटों की ज़रूरत होगी.
अनुमान है कि किसी भी राजनीतिक गठबंधन को अपने दम पर बहुमत के लिए ज़रूरी सीटें नहीं मिलेंगी. ऐसे में गठबंधन सरकार बनानी पड़ सकती है. अगली सरकार के गठन में कई हफ़्ते या महीने भी लग सकते हैं .
7 अक्तूबर 2023 को हमास ने इसराइल पर हमला किया था, इस हमले में करीब 1200 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद इसराइल ने ग़ज़ा में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चलाए. इस अभियान में अभी तक 72 हज़ार से ज़्यादा लोग मारे गए.(bbc.com/hindi)
