छत्तीसगढ़

युवराज सिंह ने कहा- ‘तुम फिर से 12 गेंदों में हाफ़ सेंचुरी नहीं बना पाए’, जवाब में अभिषेक शर्मा ये बोले

न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में भारत ने 13.2 ओवर में ही 199 रनों का लक्ष्य हासिल कर मेज़बान टीम को 6 विकेट से हरा दिया.

अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों पर 113 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 11 छक्के और 9 चौके लगाए.

अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.

अपनी पारी को लेकर उन्होंने कहा, रणनीति काफ़ी आसान थी. मैं और वैभव अपने खेल का मज़ा लेना चाहते थे. जब हम फ़ील्डिंग कर रहे थे, तब हमने देखा कि गेंद में थोड़ा अतिरिक्त उछाल था और हम मैदान के छोटे हिस्से को निशाना बना सकते थे.

उन्होंने कहा, वैभव ने अच्छी शुरुआत की और हमने वहीं से लय पकड़ ली. यह इतना आसान नहीं है, लेकिन यह तैयारी पर निर्भर करता है. मैं अपने कोचिंग स्टाफ़ और ख़ास तौर पर साइड-आर्म गेंदबाज़ों को धन्यवाद देना चाहता हूं. कल हमने अच्छा अभ्यास किया था और मैं उसी का इस्तेमाल करना चाहता था. मैंने इस पारी की कल्पना की थी और यह सच हो गई.

अभिषेक शर्मा की इस पारी के बाद उनके मेंटॉर युवराज सिंह ने मज़ाकिया अंदाज़ में एक्स पर पोस्ट किया, तुम अभी भी 12 गेंदों में 50 रन नहीं बना सकते, है ना अभिषेक. ऐसा लग रहा है जैसे बाएं हाथ के दो बल्लेबाज़ अपने घर के आंगन में बल्लेबाज़ी कर रहे हों!

इसके जवाब में अभिषेक शर्मा ने कहा, मैं पहले भी इस बारे में कह चुका हूं. मुझे नहीं पता कि उस समय युवराज किस तरह की क्रिकेट खेल रहे थे. अगर कोई इस तरह बल्लेबाज़ी करने उतरता है, तो यह आसान नहीं है. 12 गेंदों में अर्धशतक बनाना आसान नहीं है. लेकिन हम इस बारे में नहीं सोचते. हम सिर्फ़ अपनी टीम को मैच जिताना चाहते हैं.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button