छत्तीसगढ़
मौसम बदला, रायपुर में बारिश हो रही

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 3नवंबर । मुरासू तूफान के तट से टकराने के बाद बस्तर से रायपुर तक मौसम ने बड़ी करवट ली है। रायपुर में दिन भर बादल बदली के बाद शाम को बारिश होने लगी है।
मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने आज यानी 3 नवंबर को प्रदेश के 19 जिलों में और 4 नवंबर के लिए 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश के कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ (तेज हवाएं) चलने और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।



