छत्तीसगढ़
पाकिस्तान की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमता पर भारत के सीडीएस ने क्या कहा?

भारत के चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा है कि चीन की मदद से पाकिस्तान की अंतरिक्ष क्षमता बढ़ रही है.
शुक्रवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की अंतरिक्ष एजेंसी सुपार्को भी अपनी क्षमताएं विकसित करने पर काम कर रही है. अब हमें यह भी मानकर चलना होगा कि उसे तुर्की से भी मदद मिलेगी.
उन्होंने कहा कि भारत को अपनी रणनीति बनाते समय इन क्षमताओं को ध्यान में रखना होगा. पाकिस्तान की आईएसआर क्षमता भी बेहतर होगी.
सीडीएस ने कहा कि इन बातों को ध्यान में रखते हुए भारत को अपनी क्षमताएं बढ़ानी होंगी. स्पेस-बेस्ड सर्विलांस फ़ेज़-3 (एसबीएस-3) शुरू होने से भारत की क्षमता काफ़ी बढ़ेगी.
उन्होंने कहा, हम ऐसे तरीक़ों पर भी काम कर रहे हैं जिससे हम अधिक उपग्रह (सैटेलाइट) बना सकें और उन्हें लॉन्च भी कर सकें.(bbc.com/hindi)



