ताजा खबर

दुर्गम पहाड़ों को पार कर 11 किमी पैदल चलकर स्वयंसेवकों ने शुरू की शाखा, लावा में गूंजा संघ का घोष

किरंदुल : अधिकतम स्थान, शाखा के विस्तार के संकल्प के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने एक दुर्गम उपलब्धि हासिल की है। दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा खंड के सुदूर और पहुंच विहीन गांव लावा में नई शाखा प्रारंभ की गई है।

यह दंतेवाड़ा जिले की ऐसी शाखा है, जहां पहुंचना आसान नहीं है। आज भी यहां भौतिक सुविधाओं का अभाव है, सड़क तक नहीं है। स्वयंसेवकों को सिर्फ पहाड़ और घने जंगलों से होकर 11 किलोमीटर चढ़कर जाना और 11 किलोमीटर उतरकर वापस आना पड़ता है। ऐसे दुर्गम स्थान पर स्वयंसेवकों के अटूट संकल्प और समर्पण से शाखा का शुभारंभ किया गया।

शाखा में चंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी स्वयंसेवक बंधुओं को बिस्कुट, मिठाई एवं बच्चों को पेय पदार्थ का वितरण किया गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button