छत्तीसगढ़
कोरबा: ग्राम अरदा में शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, 27 प्रकरणों में बेदखली आदेश के बाद राजस्व टीम ने की कार्रवाई
कोरबा, 26 नवंबर 2026। कटघोरा अनुविभाग के ग्राम अरदा में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर किए गए निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया।
कटघोरा एसडीएम विपिन दुबे के निर्देश पर तहसीलदार सूर्यप्रकाश केशकर, नायब तहसीलदार अमरदीप अंचल सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बेदखली की कार्रवाई की। शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे से संबंधित कुल 27 प्रकरणों में बेदखली आदेश जारी किए गए थे। इन आदेशों के परिपालन में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की।
राजस्व विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य शासकीय भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराना और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।


