1 माह का अल्टीमेटम, नर्सिंग एसोसिएशन का आंदोलन स्थगित

रायपुर, 19 नवंबर। अनिश्चितकालीन आंदोलन के दूसरे दिन ही मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के
पदाधिकारियों को बुलाकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि 1000 स्टाफ नर्सेज की चिकित्सा शिक्षा विभाग में नई भर्ती किए जाने का प्रोसेस हो चुका है जिसकी घोषणा 12 मई को हुई थी। पूर्व से कार्यरत संविदा और डेली वेजेस स्टाफ को अनुभव के आधार पर प्राथमिकता या अतिरिक्त बोनस अंक देने का आश्वासन दिया गया गया है , नियमित भर्ती जब तक नहीं हो रही है 10, 000 के वेतन को बढ़ाने की पूरी कोशिश की जाएगी। इस आश्वासन के आधार पर डेली वेजेस और संविदा ड्यूटी ज्वाइन कर लिया है।परन्तु 2018 में गठित कमेटी की अनुशंसा के अनुरूप प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर पर भेज दिया गया है । प्रदेश अध्यक्षनर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन डॉ रीना राजपूत ने बताया किसंघ द्वारा ग्रेड पे , नर्सिंग अलाउंस और ड्रेस अलाउंस आदेश के लिए 1 माह का अल्टीमेटम देकर आंदोलन स्थगित किया गया है।


