छत्तीसगढ़

10 परसेंटाइल अंक प्राप्त विद्यार्थियों को प्रवेश की अनुमति, नर्सिंग एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

रायपुर, 19 नवंबर।छत्तीसगढ़ शासन ने नर्सिंग पाठ्यक्रमों में 10 परसेंटाइल प्राप्तांक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश देने की अनुमति प्रदान कर दी है। इससे प्रवेश की प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों को राहत मिली है।
अब इंडियन नर्सिंग काउंसिल (आईएनसी) की ओर से प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने का इंतजार है। इसकी घोषणा शुक्रवार को होने की संभावना जताई जा रही है।
प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ ने विद्यार्थियों के हित में निर्णय लेने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। एसोसिएशन ने प्रवेश तिथि बढ़ाने के लिए मंत्री से आग्रह किया था।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button