छत्तीसगढ़

जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सचिव

81 सचिव नियुक्त किए गए, कांकेर के नरेश ठाकुर, और कोको पाढ़ी भी बने

नई दिल्ली, 19 नवंबर।एआईसीसी ने संगठन में सचिवों की नई नियुक्तियां करते हुए छत्तीसगढ़ के लिए जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह शेखावत को सचिव नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद 81 सचिवों की नियुक्ति की है।इन नेताओं को तत्काल प्रभाव से संबंधित राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एआईसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कुल 81 सचिवों की नियुक्ति की है।सूची में छत्तीसगढ़ के लिए दो नाम शामिल हैं। कांकेर के नरेश ठाकुर को गुजरात और कोको पाढ़ी को ओडिशा का प्रभारी सचिव बनाया गया है।पार्टी ने निवर्तमान एआईसीसी सचिवों और संयुक्त सचिवों के योगदान की सराहना भी की है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button