छत्तीसगढ़

मकान से बिजली का वायर चोरी करने वाले 2 नाबालिग और 2 कबाड़ी गिरफ्तार

रायपुर, 7 अक्टूबर। त्रिवेणी विहार में निर्माणाधीन मकान में बिजली का वायर चोरी करने वाले 2 नाबालिग और उनसे वायर क्रय करने वाले 2 कबाड़ियों निर्मल कुमार 20 निवासी सुमित बाजार के पास लाखे नगर पुरानीबस्ती

इजहार अहमद उर्फ बच्चा 45 भैरव नगर संतोषी नगर टिकरापारा को भी गिरफ्तार किया गया।

पियूष शर्मा ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका त्रिवेणी विहार पचपेडी नाका में निर्माणाधीन मकान है।11 सितंबर की शाम करीबन 06.30 बजे सभी कमरे के दरवाजा मे ताला लगाकर मुम्बई चला गया था।22 सितंबर को दोपहर करीबन 12.00 बजे पीयूष जब मुम्बई से घर वापस आकर पचपेडीनाका त्रिवेणी विहार में निर्माणाधीन मकान के मेन गेट का ताला खोलकर अंदर जाकर देखा तो पाया कि कमरो के अंदर दरवाजो मे लगे ताला टुटा हुआ था, कमरो में लगा बिजली वायर नहीं था। टिकरापारा पुलिस ने धारा 331(4), 305 दर्ज किया था। गिरफ्तार दोनो कबाड़ियों से चोरी का वायर जप्त किया ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button