छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 4 नए संभाग और 5 उप संभाग गठित

रायपुर, 15 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने 1 नवंबर से छत्तीसगढ़ में 4 नए संभाग और 5 उप संभाग गठित करने का फैसला कर लिया है।
केंद्रीय संचार ( डाक)विभाग ने छत्तीसगढ़ परिमंडल का पुनर्गठन कर दिया है। दैनिक छत्तीसगढ़ ने सितंबर में ही सबसे पहले बता दिया था।
उप महानिदेशक स्थापना दुष्यंत मुद्गल के द्वारा जारी आदेश अनुसार 4 नए संभाग और 5 उप संभाग गठित कर दिए गए हैं। ये सभी कार्यालय 1 नवंबर से काम करने लगेंगे। नए संभागों में दंतेवाड़ा, गरियाबंद कोरबा और कोरिया शामिल हैं। वहीं केशकाल, अंतागढ़,मद्देड़ दोरनापाल और राजिम नए उप संभाग होंगे। महानिदेशालय ने मुख्य पोस्टमास्टर जनरल छत्तीसगढ़ से स्टाफ, फर्नीचर और अन्य उपकरण सामान का विभाजन तबादले 30 अक्टूबर तक कर लेने के निर्देश दिए हैं।



