छत्तीसगढ़
भारत-जिम्बाब्वे पहला टी-20 आज शाम, महिलाओं को मुफ्त प्रवेश

रायपुर, 15 अक्टूबर। भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाली टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मैच आज शाम परसदा स्टेडियम में खेला जाएगा। शेष दो मैच 18,20 अक्टूबर को यहीं होंगे।
इन तीनों मैचों में महिलाओं को निःशुल्क प्रवेश मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुझाव पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने यह निर्णय लिया है।
संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें मुकाबलों के लिए आमंत्रित किया था।। इस दौरान सीएम के सुझाव पर
सभी मैचों में महिलाओं के लिए प्रवेश निःशुल्क रखने की घोषणा की गई है। संघ ने इस फैसले से महिला क्रिकेट के प्रति दर्शकों की रुचि बढ़ने और महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा पहल कहा है।
रायपुर में पहली बार एक साथ 3 महिला 20-20 मैच हो रहें हैं।



