छत्तीसगढ़

गोलबाजार में चांदी वर्क के 5 नमूने लिए, 8 पैकेट जब्त

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 28 अक्टूबर। त्योहारी सीजन में मिलावट पर अंकुश लगाने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गोलबाजार स्थित चांदी वर्क विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान विभिन्न ब्रांड के चांदी वर्क के पांच विधिक नमूने लिए गए, जबकि श्री ब्रांड के आठ पैकेट जब्त किए गए। नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।

जांच के दौरान लक्मन दास सेल्स से अनूप ब्रांड, न्यू राम कृष्ण एजेंसी से शक्ति, श्री और शुभ ब्रांड तथा मेसर्स दौलत राम दीवान से शाही ब्रांड के चांदी वर्क के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक दीपक कुमार अग्रवाल ने त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच और मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण तथा बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button