छत्तीसगढ़

बिलासपुर में दौड़ेंगी 50 पिंक ई-बसें, ड्राइवर से कंडक्टर तक रहेंगी महिलाएं

छत्तीसगढ़ संवाददाता

बिलासपुर, 2नवंबर।शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में जल्द ही पिंक ई-बसें भी शामिल होंगी। इन बसों की खासियत यह होगी कि ड्राइवर से लेकर कंडक्टर तक पूरा स्टाफ महिलाएं होंगी। महिला यात्रियों को सुरक्षित और सहज सफर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की जा रही है।

शहर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होने जा रहा है। इसके लिए कुल50ई-बसें आवंटित की गई हैं। इनमें से20बसें नवंबर के अंत तक बिलासपुर पहुंचने की उम्मीद है,जबकि शेष30बसें अगले महीने आएंगी।

पिंक बसों में महिला ड्राइवर और कंडक्टर के साथ पूरा स्टाफ भी महिलाओं का ही होगा। बसों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित कंपनी को दी गई है। कंपनी ही सभी बसों के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पिंक बसों का उद्देश्य महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षित सफर का विकल्प देना है। खासकर नौकरीपेशा महिलाओं,छात्राओं और रोजाना यात्रा करने वाली महिलाओं को इससे फायदा मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button