छत्तीसगढ़

कमीशन के फेर में बैंक खाते देने वाले 7 बंदी

छत्तीसगढ़संवाददाता
भिलाई नगर, 14 अक्टूबर।साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए म्यूल अकाउंट (किराए के बैंक खाते) मुहैया कराने वाले 7 आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसीसीयू, थाना सुपेला और खुर्सीपार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी 5 से 15 हजार रुपये तक के कमीशन के लालच में साइबर ठगों को अपने बैंक खातों की पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड सौंप देते थे। जांच में इन खातों से लाखों रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है।
कार्रवाई के दौरान सुपेला क्षेत्र से शुभम चौधरी व गुरमीत कौर तथा खुर्सीपार क्षेत्र से तरुण नायक, निखिल नेताम, यसमीत सिंह, गौरव साहू और नरगिस को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से बैंक दस्तावेज, एटीएम, चेकबुक, मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए हैं। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button