छत्तीसगढ़

20 कबाड़ियों से 8 टन कबाड़ जब्त

रायपुर, 27 नवंबर।उत्तर जोन पुलिस का कबाड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 8 टन माल जब्त कर बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।

थाना उरला एवं थाना खमतराई पुलिस ने एक साथ छापेमार कार्रवाई की गई।कबाड़ियों के ठिकानों पर सघन जांच एवं छापेमार कार्रवाई करते हुए दबिश दी गई, जिसमें बिना वैध दस्तावेज के रखा स्क्रैप बरामद किया गया। उरला के 08 कबाड़ियों और खमतराई के 12 कबाड़ियों के ठिकानों पर जांच कार्यवाही की गई। इन कबाड़ियों के ठिकानों पर जांच कार्यवाही की गई, जिसमें से उरला क्षेत्र के 6 कबाड़ियों और खमतराई क्षेत्र के 4 कबाड़ियों से लगभग 8 टन माल जब्त किया गया।

पुलिस सभी कबाड़ी संचालकों से स्क्रैप खरीदी-बिक्री के वैध दस्तावेज, रजिस्टर एवं लाइसेंस की जांच की जा रही है। बिना दस्तावेज के चोरी का माल खरीदने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button