छत्तीसगढ़

सऊदी अरब के एक और एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत जबकि आठ घायल

सऊदी अरब के पूर्वी शहर दमाम स्थित किंग फ़हद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार शाम हमला हुआ.

सऊदी अरब की सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक़, इस घटना में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए.

इससे पहले बुधवार सुबह सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने बताया था कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सीमा के पास स्थित शेबाह तेल क्षेत्र को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे एक ड्रोन को रोक दिया था.

इस घटना में फ़िलीपींस और नेपाल के एक-एक नागरिक की मौत हो गई.

सऊदी अरब में हुए इन हमलों के पीछे किसका हाथ है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. ये घटनाएं ऐसे समय में हुई हैं, जब यमन में हूती विद्रोहियों के साथ संघर्ष जारी है.

इस बीच, अमेरिकी विदेश विभाग ने सऊदी अरब से सभी ग़ैर-ज़रूरी राजनयिक कर्मचारियों को वापस जाने का आदेश दिया है.

जबकि रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी सऊदी अरब के ठिकानों पर हूती विद्रोहियों की ओर से और हमले किए जाने की आशंका जताई है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button