छत्तीसगढ़

ढाई साल बाद रौशन हुआ दलदल सिवनी मार्ग

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 7नवंबर । दीप पर्व पर जोन 9 के अंतर्गत दलदल सिवनी मुख्य मार्ग शुक्रवार रात जगमगा उठा। यह रौशनी सड़क निर्माण के पूरे ढाई साल बाद हो सकी है। स्ट्रीट लाइट की यह व्यवस्था निगम के बजट से की गई है जबकि सड़क निर्माण लोनिवि के बजट से। इसमें स्ट्रीट लाइट के प्रावधान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। वैसे यह सड़क बिना स्ट्रीट लाइट के ही लोकार्पित कर दी गई थी।

बहरहाल उषा प्राइड बिल्डिंग मोड़ से दलदल सिवनी होकर साइंस सेंटर नाला मार्ग तक मुख्य मार्ग 4 हाईमास्ट ,109 खंभों पर 218 के स्ट्रीट लाइट्स लगाए गए हैं। इस पर 71 लाख रुपए व्यय किए गए हैं।

ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, निगम में विद्युत विभाग अध्यक्ष श्रीमती सुमन पाण्डेय, एमआईसी सदस्य खेम कुमार सेन, जोन 9 अध्यक्ष गोपेश साहू, पार्षद मोहन लाल साहू, श्रीमती प्रभा विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा और जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button