छत्तीसगढ़

पाकिस्तानी सेना प्रमुख मुनीर ईरान गए, हूती विद्रोहियों को लेकर दिया ‘संदेश’

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने अपनी हालिया तेहरान यात्रा के दौरान हूती विद्रोहियों के संबंध में वार्ता की है.

बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, यह दावा तुर्की की अनादोलु एजेंसी ने एक पाकिस्तानी सूत्र के हवाले से कहा है कि मुनीर ने ईरान से कहा कि वे यमन के हूती विद्रोहियों को सऊदी अरब पर हमले रोकने के लिए राज़ी करे.

सूत्र ने यह भी कहा कि मुनीर ने मक्का रक्षा संधि के तहत सऊदी अरब की सुरक्षा के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया.

बता दें कि मक्का समझौते के तहत पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब ने एक-दूसरे की रक्षा करने पर सहमति जताई है.

ग़ौरतलब है कि पाकिस्तान के अख़बार डॉन ने बुधवार को एक रिपोर्ट में लिखा कि सेना प्रमुख मुनीर की तेहरान यात्रा का उद्देश्य संदेश पहुंचाना था.

रिपोर्ट के अनुसार, यात्रा का मक़सद यह भी पता लगाना था कि इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन अब भी बातचीत का आधार बन सकता है या नहीं.

हालांकि, अख़बार ने लिखा कि बैठकों के बाद कोई महत्वपूर्ण प्रगति या औपचारिक समझौता नहीं हुआ.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button