छत्तीसगढ़

CG NEWS : चलती इलेक्ट्रीक स्कूटी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलती इलेक्ट्रीक स्कूटी में भीषण आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, वरना एक बड़ा हाददा हो सकता था।

यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में राधा कृष्ण मंदिर के पास हुई है। बताया जा रहा है कि चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्कूटी में आग कीतनी भीषण है। स्कूटी धू-धूकर जल रही है और धुएं का काला गुबार निकल रहा है। इतना ही नहीं आसपास लोगों की भीड़ भी लगी हुई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button