छत्तीसगढ़

जनजाति गौरव दिवस के लिए भाजपा ने बनाई टीम

रामविचार नेताम, केदार कश्यप और सांसद राधेश्याम राठिया समन्वयक नियुक्त

रायपुर, 27 अक्टूबर।भाजपा ने जनजाति गौरव दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संचालन के लिए प्रदेश स्तरीय टीम गठित की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर समन्वयक, संयोजक और सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कंडेय ने बताया कि कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप और रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया को कार्यक्रम का समन्वयक बनाया गया है। बस्तर सांसद महेश कश्यप को प्रदेश संयोजक तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह और छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

विधायक लता उसेंडी, प्रणव मरपच्ची, रूपसिंह मंडावी, देवेंद्र माहला और विजय जगत को टीम में सदस्य बनाया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button