ताजा खबर

28 कर्मचारी संघों के मतदान में बिन्दु भास्कर बने जिला संयोजक, एक मत से दर्ज की जीत,आम सहमति नहीं बनने पर हुआ मतदान, बिन्दु भास्कर को 14 और एम.ए. रिजवी को मिले 13 मत।

तरुण कौशिक, संपादक सर्वव्यापी

मुंगेली जिले के जिला कलेक्टर कार्यालय जनदर्शन सभा कक्ष में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के जिला संयोजक के चयन की प्रक्रिया पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुई। आम सहमति नहीं बन पाने के बाद मतदान के जरिए जिला संयोजक का निर्वाचन कराया गया। रोमांचक मुकाबले में बिन्दु भास्कर ने एक मत की बढ़त के साथ जीत दर्ज की और उन्हें जिला मुंगेली का जिला संयोजक नियुक्त किया गया। चयन प्रक्रिया पर्यवेक्षक पवन कुमार शर्मा, रोहित तिवारी, प्रमोद पाण्डेय, रविन्द्र राठौर, अश्विनी चलके एवं सुनील कौशिक सहित प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिला संयोजक पद के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ मुंगेली के अध्यक्ष बिन्दु भास्कर तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ मुंगेली के अध्यक्ष एम.ए. रिजवी ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। दोनों दावेदारों के बीच आम सहमति बनाने का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाते हुए मतदान कराने का निर्णय लिया गया। मतदान में कुल 28 संघों के अध्यक्षों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में मतगणना की गई। मतगणना में बिन्दु भास्कर को 14 मत, जबकि एम.ए. रिजवी को 13 मत प्राप्त हुए। वहीं एक मत नोटा में पड़ा। इस प्रकार बिन्दु भास्कर ने एक मत की बढ़त हासिल करते हुए जिला संयोजक पद पर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होने के बाद उन्हें जिला मुंगेली का जिला संयोजक नियुक्त किया गया। बिन्दु भास्कर के जिला संयोजक चुने जाने पर उपस्थित कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही कर्मचारी संगठनों के बीच समन्वय स्थापित कर कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को मजबूती से उठाने की अपेक्षा जताई गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अवधेश शुक्ला, अत्रि प्रताप सिंह, महादेव यादव, अनिल कुर्रे, अश्वनी बंजारा, धर्मेन्द्र निर्मलकर, कृष्ण कुमार वर्मा, डी.पी. कश्यप, संतोष मिश्रा, आर.के. वैष्णव, योगेश साहू, भूपेन्द्र बंजारा, पीला लाल दिवाकर, डी.एल. भास्कर, फूलचंद यादव, भूपेंद्र घृतलहरे, रमन सिंह ठाकुर, देवेन्द्र देवांगन, नरोत्तम प्रसाद यादव, दिनेश गुप्ता सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button