ताजा खबर
70 लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकासकार्यों का भूमिपूजन कर दीपाली की अग्रिम बधाई दी
रायपुर । विधायक श्री सुनील सोनी जी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड, भाठागांव में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पाईप लाईन विस्तार सहित लगभग 70 लाख रूपए की लागत के विभिन्न विकासकार्यों का भूमिपूजन कर सभी को हार्दिक बधाई और दीपवाली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि विकास की यह गाड़ी इसी प्रकार विकसित रायपुर दक्षिण के निर्माण की ओर आगे बढ़ती रहेगी, आप सभी के जीवन में सकारात्म परिवर्तन आए, सुख-समृद्धि सदैव व्याप्त रहे, यही कामना है, यही प्रयास है। पुनः आप सब को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं।
