छत्तीसगढ़

इंडिया गठबंधन के जन महाभियोग पर बीजेपी ने क्या कहा?

बीजेपी ने विपक्ष के इंडिया गठबंधन के जन महाभियोग को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है.

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, भारत में अराजकता फैलाने की बार-बार नाकाम कोशिशों के बाद अब कांग्रेस पार्टी अपने अनोखे नेता राहुल गांधी की भावनाओं को संतुष्ट करने के लिए यह भ्रम पैदा कर रही है कि मॉक संसद आयोजित करके उन्हें उनकी पसंद की संसद मिल गई है.

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सीमा पार भी कांग्रेस पार्टी के मॉक संसद की इस अवधारणा का मज़ाक उड़ाया गया है.

बीजेपी सांसद ने आगे कहा, विश्व बैंक ने अपनी 2025 की रिपोर्ट में भारत की तारीफ़ की है. रिपोर्ट के मुताबिक, 2012 से 2023 के बीच भारत में 27.6 फ़ीसदी लोग अत्यधिक ग़रीबी से बाहर आए हैं. अब देश की सिर्फ़ 2.6 फ़ीसदी आबादी अत्यधिक ग़रीबी में रह रही है.

उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत किस तरह आगे बढ़ रहा है.

दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर शनिवार को जन महाभियोग का आयोजन किया गया है. विपक्षी गठबंन के नेताओं के मुताबिक इसका आयोजन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सांकेतिक महाभियोग चलाना है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button