छत्तीसगढ़

12वीं के छात्र ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ संवाददाता

सीतापुर, 31 अक्टूबर। नगर के महामाया पारा में शनिवार सुबह 12वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक धीरज सोनी का पुत्र था और स्वामी आत्मानंद स्कूल देवगढ़ में कक्षा 12वीं का छात्र था।

परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह छात्र अपने कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

करीब एक माह पूर्व छात्र के साथ कथित मारपीट व अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया था, जिसमें तीन आरोपी जेल में हैं। बताया जाता है कि उक्त घटना के बाद छात्र ने स्कूल जाना बंद कर दिया था, फिर कुछ दिनों से उसने दोबारा स्कूल जाना शुरू किया था। हालांकि पूर्वर्तीत घटना से इसका संबंध होने की पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की जानकारी मिलने पर विधायक रामकुमार टोप्पो अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।

थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने छात्र को अस्पताल में मृत अवस्था में देखा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य पहलुओं की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button