छत्तीसगढ़

संबित पात्रा बोले, ‘राहुल गांधी में आगे बढ़ने की ताक़त नहीं, यह सैटेलाइट कभी लॉन्च नहीं होगा’

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने शनिवार को इंडिया गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस की.

इस दौरान उन्होंने कहा, बीजेपी ने कोई नया क़ानून बनाकर यह छूट नहीं दी है. बीजेपी ऐसा कोई क़ानून लेकर नहीं आई, जो पहले से मौजूद न हो. राष्ट्रपति और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) को छूट और संरक्षण पहले से ही संविधान में दिया गया है. हालांकि, इसके लिए विशेष प्रक्रिया स्पष्ट रूप से तय नहीं थी.

उन्होंने कहा, अगस्त 2023 में तेलंगाना की एक निचली विशेष अदालत ने मुख्य चुनाव आयुक्त के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करने का आदेश दिया था. हाई कोर्ट ने तुरंत इस आदेश को रद्द कर दिया और कहा कि यह सही प्रक्रिया नहीं है. अदालत ने आदेश ख़ारिज करने का निर्देश दिया.

संबित पात्रा ने कहा, उस समय यह स्पष्ट हो गया था कि राजनीतिक दबाव के चलते कोई भी व्यक्ति क़ानून की परवाह किए बिना संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के ख़िलाफ़ भी मुक़दमा या एफ़आईआर दर्ज करा सकता है, जबकि संविधान उन्हें संरक्षण देता है.

उन्होंने कहा कि राजनीति से प्रेरित ग़लत एफ़आईआर को रोकने के लिए एक प्रक्रिया लाई गई है.

इस दौरान संबित पात्रा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा.

उन्होंने कहा, आप अपनी मॉक संसद आयोजित करते रहिए और रैलियां निकालते रहिए. दुनिया समझ चुकी है कि राहुल गांधी में अब आगे बढ़ने की ताक़त नहीं है. यह सैटेलाइट कभी लॉन्च नहीं होगा. उन्हें ज़िंदगी भर के लिए अपना मॉक प्रधानमंत्री बनाए रखिए. हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button