छत्तीसगढ़

तोखन साहू स्पेन में पेश करेंगे भारत का शहरी विकास मॉडल

बार्सिलोना में3नवंबर को इंडिया पवेलियन का करेंगे उद्घाटन

छत्तीसगढ़ संवाददाता

बिलासपुर, 2नवंबर।केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर के सांसद तोखन साहू2से6नवंबर तक स्पेन के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बार्सिलोना और मैड्रिड में होने वाले अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। दौरे का मकसद भारत के आवास और शहरी विकास मॉडल को वैश्विक मंच पर पेश करने के साथ स्पेन के आधुनिक शहरी नियोजन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अनुभवों को समझना है।

साहू3नवंबर को बार्सिलोना में आयोजित स्मार्ट सिटी एक्सपो वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस-2026में शामिल होंगे और इंडिया पवेलियन का उद्घाटन करेंगे। उनके नेतृत्व में भारत के विभिन्न राज्यों के20वरिष्ठ अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल भी सम्मेलन में हिस्सा लेगा। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सोनमणि बोरा भी इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं।

सम्मेलन के दौरान साहूहाउसिंग फॉर ऑल : बिल्डिंग इंक्लूसिव एंड सस्टेनेबल फ्यूचर्सविषय पर आयोजित सत्र को संबोधित करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए बड़े पैमाने पर किफायती मकान उपलब्ध कराने,वित्तीय व्यवस्था और आम लोगों की भागीदारी से जुड़े भारत के अनुभव साझा करेंगे। वे सार्वजनिक स्थानों के बेहतर इस्तेमाल और शहरी जीवन को सुविधाजनक बनाने पर होने वाले एक अन्य सत्र में भी भाग लेंगे।

दौरे के दौरान तोखन साहू कैटालोनिया की आवास एवं पारिस्थितिक बदलाव मंत्री सिल्विया पानेके और संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में आवास नीति,शहरी नियोजन,सार्वजनिक आवास,भूमि विकास,परिवहन और नागरिक सुविधाओं पर चर्चा प्रस्तावित है।

वे बार्सिलोना के22@इनोवेशन डिस्ट्रिक्ट का भी अध्ययन करेंगे। यह इलाका आधुनिक शहरी पुनर्विकास और नवाचार आधारित विकास के मॉडल के रूप में जाना जाता है।

4से6नवंबर तक मैड्रिड प्रवास के दौरान साहू मैड्रिड रियो परियोजना,मैड्रिड न्यूवो नॉर्ट शहरी पुनर्विकास योजना और ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) मॉडल का अध्ययन करेंगे। इसके अलावा प्लाजा डी एस्पाना मोबिलिटी हब भी उनके कार्यक्रम में शामिल है।

स्पेन के आवास एवं शहरी एजेंडा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक के अलावा आवास,निर्माण और शहरी बुनियादी ढांचे से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा प्रस्तावित है। इसमें निवेश,नई तकनीक,टिकाऊ निर्माण,सार्वजनिक परिवहन और शहरी सुविधाओं के विकास पर सहयोग की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

भारत और स्पेन के बीच1956से राजनयिक संबंध हैं। वर्ष2026दोनों देशों के संबंधों की70वीं वर्षगांठ है। इसे भारत-स्पेन संस्कृति,पर्यटन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दोहरे वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button