छत्तीसगढ़

बीएसपी के करीब चार हजार आवासधारियों को राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक कटौती

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 3 नवंबर।बीएसपी की टाउनशिप में रहने वाले करीब चार हजार परिवारों को आवास किराए में बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी प्रबंधन ने रिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के आवासों का किराया घटाकर 6 रुपए प्रति वर्गफीट प्रतिमाह कर दिया है। इससे रिटेंशन श्रेणी के आवासधारियों को 75 प्रतिशत और थर्ड पार्टी श्रेणी के आवासधारियों को 25 प्रतिशत की राहत मिलेगी।

बीएसपी के नगर सेवाएं विभाग ने 2 नवंबर को इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में आवास किराए में वृद्धि से प्रभावित सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अन्य परिवारों की समस्या पर चर्चा की गई थी। मुख्यमंत्री ने व्यावहारिक समाधान निकालने पर जोर दिया था। इसके बाद किराए की दरों में संशोधन पर सहमति बनी।

नई व्यवस्था से कुल 3,946 आवासधारियों को लाभ मिलने का अनुमान है। इनमें रिटेंशन श्रेणी के 1,158 और थर्ड पार्टी श्रेणी के 2,788 आवास शामिल हैं। रिटेंशन श्रेणी में पहले किराया 24 रुपए प्रति वर्गफीट था, जिसे घटाकर 6 रुपए कर दिया गया है। वहीं थर्ड पार्टी श्रेणी में किराया 8 रुपए से घटाकर 6 रुपए प्रति वर्गफीट किया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button