ताजा खबर

जनदर्शन में मिले 50 आवेदन, कलेक्टर ने त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। इस दौरान कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 जनदर्शन में ग्राम कांपा के साजिद खान ने आम रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत की, वहीं ग्राम मुंगई माता के देवी सिंह ने एग्रीस्टैक पंजीयन से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। साथ ही स्वास्थ्य, कृषि एवं विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं और मांगों के आवेदन भी प्राप्त हुए। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास, डीसीएस संबंधी, अतिक्रमण एवं राजस्व मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button