छत्तीसगढ़

केदारताल में लापता ट्रैकर्स की तलाश में अब तक चार शव मिले, दो महिलाएं शामिल

उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले में केदारताल ट्रैक पर लापता आठ लोगों की तलाश के दौरान अब तक चार शव बरामद किए गए हैं. इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं.

बुधवार को तीन शव हेलीकॉप्टर से उत्तरकाशी के मातली हेलीपैड लाए गए. इनमें से दो महिलाओं की पहचान हो गई है, जबकि तीसरे शव की पहचान की प्रक्रिया जारी है.

उत्तरकाशी ज़िला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक़, मंगलवार, 3 नवंबर को तलाशी अभियान के दौरान हिमस्खलन में दबे एक महिला और एक पुरुष के शव मिले थे. उस समय उनकी पहचान नहीं हो पाई थी.

बुधवार को प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, तीन शव हेलीकॉप्टर से मातली पहुंचाए गए. इनमें दो महिलाओं की पहचान 28 वर्षीय वातिका वर्मा और 29 वर्षीय दीपिका वर्मा के रूप में हुई है

दोनों उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित विकासनगर के गायत्रीपुरम की रहने वाली थीं.

एसडीआरएफ़ की ओर से बाद में जारी प्रेस नोट के मुताबिक़, बुधवार को एक और शव बरामद किया गया. इसके साथ ही अब तक बरामद शवों की संख्या चार हो गई है. इनमें दो पुरुष और दो महिलाएं हैं.

सात ट्रैकर्स और एक स्थानीय गाइड समेत 13 सदस्यीय दल 27 अक्तूबर को गंगोत्री से केदारताल के लिए रवाना हुआ था.

दल के पांच सदस्य 29 अक्तूबर को सुरक्षित लौट आए थे, जबकि आठ लोग लापता हो गए थे. उनकी तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button