छत्तीसगढ़

जियो-पोर्टल से मजबूत होगा छत्तीसगढ़ का डेटा आधारित शासन

190 से अधिक जीआईएस डेटा लेयर्स और 35 से ज्यादा टूल्स विकसित, एआई चैट बॉट से एक क्लिक पर मिलेगी भौगोलिक जानकारी

रायपुर, 5 नवंबर। छत्तीसगढ़ में विकास योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए जियो-पोर्टल और डिसीजन सपोर्ट सिस्टम (डीएसएस) का विस्तार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) द्वारा नवा रायपुर में शासन में भू-स्थानिक तकनीक का उपयोग विषय पर आयोजित कार्यशाला में इसकी जानकारी दी गई। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के 200 से अधिक अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल हुए।
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अंकित आनंद ने बताया कि चिप्स ने राज्य के लिए 190 से अधिक जीआईएस डेटा लेयर्स का एकीकरण किया है और 35 से अधिक जीआईएस आधारित टूल्स एवं समाधान विकसित किए हैं। सभी जिलों के अधिकारियों को जियो-पोर्टल के उपयोग के लिए यूजर नेम और पासवर्ड जारी किए जा चुके हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button