छत्तीसगढ़
गिरी जेवेर महल और अविनाश डेव्हलपर्स पर संपत्ति विरूपण पर का जुर्माना किया

रायपुर, 5 नवम्बर।निगम की अलग अलग टीमों ने दो व्यावसायिक संस्थानों पर संपत्ति विरूपण के तहत कार्रवाई की।जोन 4 की टीम ने सदर बाजार स्वामी विवेकानंद वार्ड अंतर्गत गिरी जेवेर महल पर बिना अनुमति विज्ञापन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए 25000 रू. का ई जुर्माना वसूला ।यह कार्रवाई जोन 4 कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में की गई।
इसी प्रकार जोन 9 की टीम ने मैग्नेटो द मॉल के सामने मुख्य मार्ग पर बिना अनुमति प्रचार विज्ञापन करने पर अविनाश डेव्हलपर्स प्राईवेट लिमिटेड पर 20000 रू का जुर्माना लगाया । दोनों को भविष्य के लिए भी कड़ी चेतावनी दी।



