छत्तीसगढ़

आरटीई की प्रतिपूर्ति राशि के पुनर्निर्धारण के लिए कमेटी गठित

14 साल से फीस वृद्धि नहीं होने पर निजी स्कूलों ने किया था असहयोग आंदोलन

रायपुर, 5 नवंबर। स्कूल शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों की वर्षों से लंबित मांग पर कार्रवाई करते हुए आरटीई कानून के तहत दी जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि के पुनर्निर्धारण के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी की अनुशंसा के आधार पर निजी स्कूलों को प्रतिपूर्ति राशि प्रदान की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के चेयरमैन राजीव गुप्ता ने कमेटी गठन के निर्णय पर मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री के प्रति आभार जताया है। एसोसिएशन के अनुसार, आरटीई के तहत मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि में पिछले 14 वर्षों से फीस वृद्धि नहीं की गई थी। इस मांग को लेकर एसोसिएशन ने 1 मार्च से 17 मई तक असहयोग आंदोलन किया था। आंदोलन के बाद शासन ने प्रतिपूर्ति राशि के पुनर्निर्धारण के लिए कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया था। अब कमेटी के गठन के साथ इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button