छत्तीसगढ़

मोतीमहल बीकानेर मिष्ठान, न्यू बजरंग दूध एवं भोग भंडार में खाद्य सुरक्षा टीम की जांच

कलाकंद, बर्फी, चमचम और पेड़े के कुल 5 नमूने लिए

दोनोटिस जारी, कमियां दूर करने के निर्देश

रायपुर, 05 नवंबर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच जारी । विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने शहर के तीन प्रमुख मिठाई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न मिठाइयों के कुल पांच नमूने लिए। निरीक्षण के दौरान दो प्रतिष्ठानों में कमियां पाए जाने पर उन्हें इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैजनाथ पारा के मोतीमहल बीकानेर मिष्ठान भंडार से कलाकंद का नमूना, इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी

खाद्य सुरक्षा टीम ने बैजनाथ पारा स्थित मोतीमहल बीकानेर मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठान में विक्रय के लिए रखे गए कलाकंद का विधिक नमूना संग्रहित किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में कुछ कमियां पाए जाने पर संचालक को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी कर निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए।इसी प्रकार सुंदर नगर स्थित श्रीबीकानेर स्वीट्स से कलाकंद बर्फी एवं चमचम के विधिक नमूने लिए। निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठान में पाई गई कमियों पर संचालक को नोटिस जारी किया गया है।

अग्रसेन चौक के न्यू बजरंग दूध एवं भोग भंडार से पेड़ा और कलाकंद के नमूने

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अग्रसेन चौक स्थित न्यू बजरंग दूध एवं भोग भंडार का भी निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठान से पेड़ा एवं कलाकंद के विधिक नमूने संग्रहित किए गए। इन नमूनों का परीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप होने की जांच की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संग्रहित सभी पांच विधिक नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। इनकी परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button