ताजा खबर

एनएमडीसी किरंदुल कॉम्प्लेक्स में धनतेरस पूजन हर्षोल्लास से संपन्न

किरंदुल। एनएमडीसी लिमिटेड बी.आई.ओ.एम. किरंदुल कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को वित्त विभाग द्वारा धनतेरस के पावन अवसर पर धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी जी की विशेष पूजा-अर्चना की गई।

NMDCपरियोजना प्रमुख  रवीन्द्र नारायण, अधिशासी निदेशक* ने विधि-विधान से धनदेवता कुबेर और माता लक्ष्मी जी का हवन-पूजन कर आरती उतारी और समस्त कर्मचारियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर  जे.सी. दास, मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन), वी. मधुसुदन राव, महाप्रबंधक (अनुबंध), प्रशांत कुमार, उप महाप्रबंधक (वित्त), धीरज कुमार, सहा. महाप्रबंधक (वित्त), अमन कुमार हजारिका, वरि. प्रबंधक (वित्त), अखिलचंद्र पाढ़ी, वरि. प्रबंधक (वित्त), टी.आर. दास, वरि. प्रबंधक (वित्त), रवीन्द्र कुमार साहू, वरि. प्रबंधक (वित्त), नामेश्वर राव, अध्यक्ष, प्रदीप नामदेव, सचिव, एसकेएमएस सहित वित्त विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित थे।

पूजन के पश्चात कार्यक्रम में प्रसाद एवं भोग का वितरण किया गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button