नर्सिंग एसोसिएशन की मांगो पर आश्वासन की बौछार, 18 से बेमुद्दत हड़ताल

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 7नवंबर । हड़तालरत पटवारी, डीएड अभ्यर्थियों के बाद अब नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एनएचएम स्टाफ नर्सेज की नियमितीकरण सहित अन्य मुख्य मांगों को लेकर
18 नवंबर से प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा की है। संघ ने सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज के डीन अधीक्षक, संयुक्त संचालक सहित नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय में आंदोलन की सूचना दे दी है । साथ ही कलेक्टर, क्षेत्रीय विधायक- सांसदो को भी ज्ञापन सहित आंदोलन की सूचना सौंपी गई है ।
संघ ने स्पष्ट किया है कि आश्वासन पर 14 वर्षों तक भरोसा किया पर शासन को आदेश जारी करना होगा । नहीं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।
संघ ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय सचिवालय दिल्ली में ,
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा एवं केंदीय स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन सहित आंदोलन की सूचना दी गई । ट्रेंड नर्सेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन को भी ज्ञापन सहित आंदोलन की सूचना की प्रतिलिपि दी गई।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने संघ मांगो पर विभागीय मंत्र को पत्र आश्वस्त किया ।
स्वास्थ्य सचिव द्वारा भी मांगो के शीघ निराकरण हेतु आश्वासन मिला है ।
30 जनवरी 2026 को बने प्रस्ताव को शासन स्तर पर अमान्य किए जाने के बाद आयुक्त चिकित्सा शिक्षा द्वारा 2018 में गठित कमेटी की अनुशंसा को लागू किए जाने आश्वस्त किया गया है ।



