छत्तीसगढ़

सर्दियों के लिए जर्मनी बनाएगा सरकारी गैस भंडार

-सोनम मिश्रा

जर्मन सरकार सर्दियों में गैस की कमी से निपटने के लिए 24 टेरावाट प्रति घंटे का गैस भंडार बनाने की योजना बना रही है. इस योजना के लिए होने वाला खर्च उपभोक्ताओंसे अतिरिक्त शुल्क लेकर पूरा किया जाएगा.

इस साल सर्दियों के हीटिंग सीजन से पहले गैस भंडारण के निर्धारित लक्ष्य पूरे नहीं होने को लेकर सरकार की आलोचना हो रही है. ऐसे समय में देश के वित्त मंत्रालय ने इस योजना से जुड़ी जानकारी साझा की.

मंत्रालय के अनुसार, नया सरकारी गैस भंडार देश के कुल गैस भंडारण क्षमता का लगभग 10 प्रतिशत होगा. इसे अगले तीन सालों में धीरे-धीरे जमा किया जाएगा. हालांकि, यह सरकारी गैस भंडार निजी क्षेत्र की मौजूदा भंडारण व्यवस्था का विकल्प नहीं होगा.

मंत्रालय के अनुसार, इस योजना से उपभोक्ताओं की जेब पर लगभग 0.3 से 0.5 फीसदी तक का अतरिक्त बोझ बढ़ सकता है.(dw.com/hi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button