छत्तीसगढ़

एक्यूआई 500 से ऊपर क्यों नहीं दिखता? प्रदूषण बोर्ड ने क्या बताया?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी ने कहा है कि एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई की अधिकतम सीमा 500 रखना जानबूझकर किया गया फ़ैसला है और यह वैश्विक मानकों के मुताबिक़ है.

पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक़, आंकड़ा 500 से ऊपर जाने पर भी स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह की गंभीर श्रेणी नहीं बदलती.

सीपीसीबी ने बताया कि सरकारी आंकड़े हर बार पिछले 24 घंटों के औसत पर आधारित होते हैं. बोर्ड का कहना है कि वैज्ञानिक रूप से परखे गए इस तरीक़े से यह मापा जाता है कि लोग लगातार कितने प्रदूषण के संपर्क में रहे हैं.

वहीं, बोर्ड के मुताबिक़, निजी ऐप्स अक्सर कम क़ीमत वाले ऐसे सेंसर इस्तेमाल करते हैं, जिनकी माप की सटीकता ठीक से तय नहीं की गई होती. ये ऐप्स घंटे-दर-घंटे की रीडिंग में अचानक होने वाले बदलाव दिखाते हैं.

सीपीसीबी का कहना है कि इसी वजह से प्रदूषण ज़्यादा होने पर निजी ऐप्स की रीडिंग तेज़ी से बढ़ती है. लेकिन हवा साफ़ होने लगती है तो उनकी रीडिंग सरकारी राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एनएक्यूआई के मुक़ाबले कहीं नीचे आ जाती है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button