छत्तीसगढ़

रूस और यूक्रेन के बीच युद्धबंदियों की अदला-बदली पर बनी सहमति

-सोनम मिश्रा

अबू धाबी में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध बंदियों की अदला-बदली को लेकर सहमति बन गई है. अबु धाबी में यूक्रेनी और अमेरिकी प्रतिनिधियों से बातचीत के बाद रूसी व्लादिमीर मेडिंस्की ने पत्रकारों से कहा कि हमने कैदियों की अदला-बदली के नए समझौते पर सहमति जताई है. इस बारे में अधिक जानकारी बाद में दी जाएगी.

मेडिंस्की ने रूस के एक सरकारी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि दोनों पक्षों के बीच कुछ मुद्दों पर आपसी समझ बनी है, जबकि कुछ मामलों पर मतभेद अभी भी कायम है और इन मुद्दों पर बातचीत जारी रहेगी. रूसी प्रतिनिधि ने कहा कि दुनिया को एक नई, आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत है, जो एकदम निष्पक्ष हो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर और अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने मध्यस्थता में अबु धाबी में यूक्रेन और रूस के बीच यह वार्ता हुई. कुशनर ने कहा कि सकारात्मक बात यह है कि हम कैदियों की रिहाई पर सहमत हुए हैं. इसकी संख्या कल तय की जाएगी.(dw.com/hi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button