ताजा खबर

कलेक्टर लंगेह के निर्देश पर अवैध धान संग्रहण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 300 कट्टा धान जब्त।

विकास नंद/ सर्वव्यापी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन पर अंकुश लगाने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। इसी क्रम में राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बागबाहरा विकासखंड के ग्राम बोदरीदादर में कार्रवाई करते हुए भेख लाल चंद्राकर के गोदाम से 300 कट्टा धान जब्त किया।14 नवंबर को बागबाहरा एसडीएम के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के दौरान जब्त धान को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए मंडी विभाग के सुपुर्द किया गया है।

गौरतलब है कि जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने जा रही है। खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए कलेक्टर लंगेह के निर्देश पर प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था मजबूत की है। जिले में 15 चेकपोस्ट स्थापित करने के साथ उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। वहीं, 202 धान उपार्जन केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।

कलेक्टर लंगेह के निर्देश पर प्रशासनिक अमला अवैध धान संग्रहण, परिवहन और बिचौलियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button