छत्तीसगढ़

वर्षों तक मुकदमे की पैरवी से दूर रहे, फैसला रद्द कराने की मांग खारिज

छत्तीसगढ़ संवाददाता

बिलासपुर, 15नवंबर।मुकदमे की सुनवाई के दौरान खुद अदालत में उपस्थित नहीं होने और केवल वकील पर निर्भर रहने वाले सरगुजा निवासी भरोस दास को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। अदालत ने2009में पारित एकतरफा फैसले को निरस्त करने की उनकी मांग खारिज कर दी। हाईकोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता अपनी अनुपस्थिति का कोई पर्याप्त कारण साबित नहीं कर सके।

16अक्टूबर2026को जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने यह आदेश पारित किया।

मामले के अनुसार,कल्याण दास और फगनबाई ने वर्ष1996में जमीन के स्वामित्व की घोषणा,बंटवारे और स्थायी निषेधाज्ञा के लिए दीवानी मुकदमा दायर किया था। उन्होंने अनुसूचीएमें दर्ज संपत्तियों में एक-तिहाई और अनुसूचीबीकी संपत्तियों में आधे हिस्से पर अधिकार मांगा था।

4सितंबर2009को निचली अदालत ने उनके पक्ष में एकतरफा फैसला सुना दिया। इसके बाद भरोस दास और अन्य पक्षकारों ने सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश9नियम13के तहत फैसला निरस्त करने का आवेदन दिया।

याचिकाकर्ताओं का कहना था कि उनके वकील ने आश्वासन दिया था कि जरूरत पड़ने पर उन्हें अदालत में उपस्थित होने की सूचना दी जाएगी। वर्ष2009की डायरी में अगली सुनवाई की तारीख दर्ज नहीं होने के कारण वकील भी अदालत में उपस्थित नहीं हो सके।

उन्होंने तर्क दिया कि वकील की लापरवाही का खामियाजा पक्षकारों को नहीं भुगतना चाहिए और संपत्ति विवाद का फैसला गुण-दोष के आधार पर होना चाहिए।

हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के बयानों और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की। इसमें सामने आया कि भरोस दास किसी भी सुनवाई में खुद अदालत नहीं पहुंचे थे। उन्हें यह भी जानकारी नहीं थी कि वकील कब नियुक्त किया गया और उसने कितनी बार अदालत में पैरवी की।

उन्होंने पुराने वकील से मुकदमे की स्थिति जानने के लिए खुद संपर्क करने का भी प्रयास नहीं किया था। वकील से संपर्क कराने वाले उनके भाई रामदास को भी गवाही के लिए पेश नहीं किया गया।

अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि हर मामले में वकील की लापरवाही को आधार बनाकर राहत नहीं दी जा सकती। एकतरफा फैसले को निरस्त करने के लिए पर्याप्त कारण साबित करना जरूरी है।

हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि संविधान के अनुच्छेद227के तहत वह निचली अदालत की तरह साक्ष्यों का दोबारा मूल्यांकन नहीं कर सकता। निचली अदालत के आदेश में कोई गंभीर कानूनी या क्षेत्राधिकार संबंधी त्रुटि नहीं मिलने पर याचिका खारिज कर दी गई।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button