छत्तीसगढ़
विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को छह महीने का एक्सटेंशन

रायपुर, 29 नवंबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा को छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। पिछले साल उन्हें एक साल का एक्सटेंशन दिया गया था, जिसकी अवधि 30 नवंबर को समाप्त हो रही है। अब छह महीने का कार्यकाल बढ़ाया गया है। शर्मा मई 2027 तक सचिव पद पर बने रहेंगे।


