छत्तीसगढ़

डीएमके ने डीलिमिटेशन बिल के समर्थन का किया एलान

डीलिमिटेशन विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंज़ूरी मिलने के बाद डीएमके ने इसके नए मसौदे का समर्थन करने का एलान किया है.

बीबीसी तमिल के मुताबिक़, शनिवार को डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन की अध्यक्षता में पार्टी सांसदों की बैठक हुई जिसके बाद डीएमके सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा ने पत्रकारों से बात की.

उन्होंने कहा, 1971 में डीएमके समेत सभी राजनीतिक दलों ने मिलकर संसद में सीटों की संख्या तय की थी. उस समय तमिलनाडु की दो सीटें कम हुई थीं. इसके बावजूद डीएमके ने देश के हित में इसे स्वीकार किया था.

ए राजा ने कहा कि हर राज्य को एक निश्चित हिस्सेदारी दी गई है और उसमें बदलाव नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा, अब दो सीटें कम नहीं हो रही हैं, बल्कि अतिरिक्त सीटें मिलने वाली हैं.

उन्होंने कहा कि पिछले परिसीमन के दौरान तमिलनाडु की हिस्सेदारी 7.18 थी. उचित परिसीमन के लिए इस हिस्सेदारी को बरकरार रखना ज़रूरी है.

उनके मुताबिक़, कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों ने भी यही मांग की थी.

ए राजा ने आगे कहा, यह फ़ैसला उसी प्रस्ताव के मुताबिक़ लिया गया है. टीवीके सरकार की ओर से लाए गए प्रस्ताव के दौरान भी हमने यही मांग रखी थी कि तमिलनाडु की हिस्सेदारी कम नहीं होनी चाहिए. हमने उसी आधार पर अपना रुख़ तय किया है. राष्ट्रीय स्तर और विधानसभा में लिए गए फ़ैसलों के आधार पर ही यह निर्णय लिया गया है.

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बताया था कि संसद का सत्र 3 दिसंबर तक चलने की संभावना है.

इस सत्र में केंद्र सरकार परिसीमन से संबंधित संशोधित विधेयक फिर से पेश करने की तैयारी में है. शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट ने डीलिमेटेशन बिल को पास कराने की मंज़ूरी दे दी है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button