फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाएंगे डिप्टी सीएम साव और नेताम
आरगाही/तांबेश्वरनगर खेल मैदान में 8 को
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रामानुजगंज, 7 अक्टूबर। क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए आगामी 8 अक्टूबर को फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला देखने का अवसर मिलेगा। स्वर्गीय सूर्य प्रकाश नेताम स्मृति दीनहीन सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित विधानसभा स्तरीय भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को सुबह 11 बजे आरगाही/तांबेश्वरनगर खेल मैदान में खेला जाएगा।
फाइनल मुकाबले में खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं कैबिनेट मंत्री तथा रामानुजगंज विधायक रामविचार नेताम विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों, युवाओं और नागरिकों में उत्साह का माहौल है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में खेल मैदान पहुंचकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिलेगा। आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं को खेलों से जोडऩा है।
फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह मुकाबला खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। गुरुवार 8 अक्टूबर को सुबह 11 बजे आरगाही/तांबेश्वरनगर खेल मैदान में होने वाले इस फाइनल मुकाबले को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।



