बच्चों के पालन-पोषण और सर्वांगीण विकास के महत्वपूर्ण पहलू रोटरी सदस्यों-परिवारों ने सीखे

कॉस्मोपॉलिटन और कॉस्मो दीवाा का संयुक्त आयोजन
रायपुर, 7 अक्टूर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दीवाा ने बताया कि रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल, कोटा, रायपुर के सहयोग से एक विशेष पैरेंटिंग सत्र परवरिश का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध पैरेंटिंग कोच और वक्ता सुशांत कालरा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। इस सत्र में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो दीवाा के सदस्यों और उनके जीवनसाथी (स्पॉउस) के साथ-साथ रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मोपॉलिटन के सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
दीवाा ने बताया कि सभी उपस्थित सदस्यों ने बच्चों के सही पालन-पोषण और उनके सर्वांगीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स सीखे। कार्यक्रम के दौरान पैरेंटिंग एक्सपर्ट सुशांत कालरा ने सकारात्मक पैरेंटिंग, सार्थक संवाद और बचों को जिम्मेदार, आत्मनिर्भर व आत्मविश्वास से भरपूर बनाने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि माता-पिता को अपने बचों को गुणवत्तापूर्ण समय देना चाहिएउनकी बातें ध्यान से सुननी चाहिए और उनके साथ भावनात्मक रूप से जुडऩा चाहिए। उनके व्यावहारिक दृष्टिकोण ने अभिभावकों को अपनी दैनिक बातचीत और पैरेंटिंग शैली में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।
दीवाा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल परिसर में हुआ, जिसमें स्कूल के कार्यकारी निदेशक श्री सौरभ अग्रवाल और श्रीमती आकांक्षा गोयल का विशेष सहयोग रहा।



