छत्तीसगढ़

ट्रंप ने कहा, ”ईरान के साथ बातचीत सकारात्मक दिशा में लेकिन 3 नवंबर से पहले हमला नहीं करेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका देश ईरान के साथ सकारात्मक दिशा में बातचीत आगे बढ़ा रहा है. हालांकि ईरान पर 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले कोई हमला नहीं किया जाएगा.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, इस्लामी गणराज्य ईरान के साथ हमारी बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है. मैं सभी को ये साफ़ कर देना चाहता हूं कि ईरान आर्थिक और सैन्य, दोनों ही मोर्चों पर बेहद बुरी हालत में है. इसके बावजूद नाकेबंदी पूरी तरह लागू रहेगी. होर्मुज़ स्ट्रेट से रिकॉर्ड मात्रा में तेल गुजर रहा है. सिर्फ़ कल रात ही 2.2 करोड़ बैरल तेल वहां से गुजरा और इसमें एक भी बैरल न तो ईरान से आया और न ही ईरान गया!

उन्होंने कहा, हम अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले किसी भी समय ईरान पर हमला नहीं करेंगे. ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा!

अमेरिका ने इसराइल के साथ मिलकर इस साल 28 फ़रवरी को ऑपेरशन फ़्यूरी के तहत ईरान पर हमला किया था.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button