छत्तीसगढ़

अमलीडीह के स्वर्ण जयंती चौक के पास पेपर कटर से हत्या

तात्कालिक विवाद में नाबालिग ने किया हमला

रायपुर, 11 अक्टूबर। शनिवार देर रात राजेन्द्र नगर के स्वर्ण जयंती चौक के पास एक युवक की हत्या कर दी गई। हमलावर नाबालिग है जिसे पकड़ लिया गया है।

बताया गया कि पुलिस के अनुसार तात्कालिक विवाद होने से पास पड़े पेपर कटर को उठाकर जांघ के पास मार कर नाबालिग भाग गया था l
घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर चोट के कारण उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की छानबीन के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई।

जांच के दौरान नाबालिग की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया है। उसने हमला स्वीकार किया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button